अमरीका ने अफगानिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर फिर से चिंता व्यक्त की है और तालिबान से पुनः अनुरोध किया है कि वह महिलाओं के रोजगार और माध्यमिक शिक्षा से प्रतिबंध हटाए। कतर में दो दिन चली बातचीत के बाद अमरीकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि अमरीका आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान के लिए तालिबान के साथ तकनीकी बातचीत में शामिल होना चाहता है। इस संबंध में अमरीकी प्रतिनिधियों ने तालिबान को सूचित किया है।
20 वर्ष के संघर्ष की समाप्ति पर 2021 में अमरीका के नेतृत्व वाली विदेशी सेनाओं के लौटने के बाद अफगानिस्तान की सत्ता में वापसी पर तालिबान को अभी तक किसी देश ने मान्यता नहीं दी है।
