बीजापुर (वीएनएस)। पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया ग़या है। अभ्यर्थी 31 दिसंबर को शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
पात्र अभ्यर्थी शैक्षणिक एवं आवश्यक दस्तावेज कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बीजापुर में उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। वहीं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट bijapur.gov.nic का अवलोकन किया जा सकता है।
