मानसून सत्र के दौरान आज दिल्ली सेवा बिल पर संसद में चर्चा हो सकती है. मिल रही जानकारी के अनुसार दिल्ली सेवा बिल पर लोकसभा में दोपहर 12 बजे चर्चा हो सकती है. बता दें कि बुधवार को भी इस बिल को लेकर दोनों ही सदन में चर्चा होनी थी लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था.
