वाशिंगटन, 02 दिसंबर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ के नए मालिक एलन मस्क ने शुक्रवार को कहा कि नियमाें का उल्लंघन करने पर अमेरिकी रैपर ये ( ये कान्ये वेस्ट के नाम से चर्चित हैं) का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।
‘डेली मेल’ के अनुसार ये ने अपने ट्विटर हैंडल पर गुरुवार को नाजी स्वास्तिक के चिह्न की तस्वीर साझा की और इसके मध्य में डेविड का तारा दिखाया। यह नाजियों का प्रमुख प्रतीक चिह्न है।
मस्क ने ट्वीट किया-“ मैंने पूरी कोशिश की ये इस बात को समझें और किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहन देने वाली सामग्री अकाउंट पर न अपलोड करें। गुरुवार को उन्होंने एकबार फिर नियम तोड़ा। इसके बाद उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।”
