महाराष्ट्र, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट और इलाज फ्री करने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिसमें स्वास्थ्य का अधिकार नीति को मंजूरी दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित 2,418 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर फ्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 25.5 मिलियन से अधिक लोग इन सुविधाओं में इलाज का लाभ उठाते हैं। हालांकि, यह निर्णय चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर लागू नहीं होगा।
कैंसर अस्पताल में भी फ्री इलाज की पेशकश
वहीं, एक अधिकारी ने कहा, “राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला सामान्य अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मरीजों का फ्री इलाज करेंगे।” अधिकारी ने कहा, नासिक और अमरावती में कैंसर अस्पताल में भी फ्री इलाज की पेशकश करेंगे।
JAGRAN NEWS
