राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज तमिलनाडु और पुडुचेरी की दो दिन की यात्रा पर रवाना हो रही हैं। अपने दौरे के पहले दिन वे नीलगिरि जिले में मुदुमलाई बाघ अभयारण्य जायेंगी। वे ऑस्कर विजेता लघु फिल्म द एलिफेन्ट विस्परर्स से जुड़े बोम्मन और बेल्ली से मिलकर उन्हें बधाई देंगी।
श्रीमती मुर्मू कल मद्रास विश्वविद्यालय के 165 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इस समारोह के बाद वे बेहद कमजोर जनजातीय समूहों के साथ राजभवन में बातचीत करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू महाकवि सी. सुब्रमण्य भारती के नाम पर राजभवन के दरबार हॉल का नामकरण भारतियार हॉल करेंगी और उनकी अमर कलाकृतियों का अनावरण करेंगी।
