नई दिल्ली, 02 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हाल ही में लॉन्च किए गए ईओएस-06 उपग्रह से छवियों को साझा करते हुए कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दुनिया में ये प्रगति चक्रवातों की बेहतर भविष्यवाणी करने और तटीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “क्या आपने हाल ही में लॉन्च किए गए ईओएस-06 उपग्रह से लुभावनी छवियां देखी हैं? गुजरात की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रहा हूं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दुनिया में ये प्रगति हमें चक्रवातों की बेहतर भविष्यवाणी करने और हमारी तटीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने में मदद करेगी।”
