रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम के कोकराझार जिले के साईं स्टेडियम में 132वें डूरंड कप के समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा और सिविल और रक्षा क्षेत्र के अन्य महानुभाव उपस्थित रहेंगे।
बोडोलैंड एफ.सी. की स्थानीय टीम का मुकाबला एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट में राजस्थान यूनाईटेड एफ.सी. के साथ होगा। कोकराझार के साईं स्टेडियम में आठ टीमों के बीच मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन असम सरकार तथा बोडो टैरिटोरियल रीजन के सहयोग से भारतीय सेना कर रही है।
