मुंबई, 02 दिसंबर । बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल शुक्रवार को अपने आवास पर अचानक सीढिय़ों से फिसलकर गिर गए। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कोहनी व पसलियां टूट गईं हैं। इलाज जारी है।
जुबिन शुक्रवार को मुंबई में अपनी आवासीय बिल्डिंग की सीढिय़ों से गिर गए। उनकी पीआर टीम ने बयान जारी कर कहा है कि जुबिन को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।
जुबिन बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं। जुबिन ने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं। जुबिन ने टी सीरीज के साथ मिलकर कई पुराने गानों को रीक्रिएट किया है। फैंस ने इन गानों को काफी पसंद किया।
