दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सुबह से ही उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु होने की कामना की है।
पीएम ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनकी लंबी आयु और अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं। इस पर केजरीवाल ने लिखा बधाई के लिए धन्यवाद सर।
नितिन गडकरी ने भी दी बधाई
पीएम मोदी के अलावा भाजपा के कई अन्य मंत्रियों ने भी केजरीवाल को बधाई दी जिसमें नितिन गडकरी भी शामिल हैं। नितिन गडकरी ने भी अपने एक्स पोस्ट में लिखा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद नितिन जी।
मुख्यमंत्री को दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने भी बधाई दी। एलजी सक्सेना ने लिखा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं। इस पर केजरीवाल ने लिखा, शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया सर।
