बंगलादेश बैंक के गवर्नर अब्दुर रऊफ तालुकदार ने सामानों की कीमत कम करके दिखाने के मामलों को रोकने के लिए बैंकों को कड़े निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने हुंडी कारोबार पर निगरानी के प्रयास बढाने को भी कहा है। बंगलादेश के सभी बैंकों के प्रबंध निदेशकों के साथ ढाका में हुई बैठक में गवर्नर ने यह निर्देश दिये। बैंक ने कहा है कि आयातित सामान की कीमत कम दिखाने से सरकार को आयात शुल्क का घाटा होता है और इसे रोकने के कड़े कदम उठाने होंगे।
