उत्तरप्रदेश :- घोसी उपचुनाव को लेकर निकले प्रचार पर बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर एक व्यक्ति ने काली स्याही उनके चेहरे पर फेंक दिया था। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने सपा प्रत्याशी की साजिश का आरोप लगाया था। इसी बीच सोमवार की सुबह स्याहीकांड के मुख्य आरोपी युवक ने कोपागंज थाने में आत्म समर्पण के दिया।उसने अपने बयान में उसे फसाने का आरोप लगाया है।
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकने वाले युवक ने अपना नाम अभिमन्यु यादव बताया। आरोपी ने आरोप लगाया कि उसने एक भाजपा नेता के कहने पर मैंने स्याही फेंकी थी।आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं ने हमें फंसाया है। जिस नेता के कहने पर उसने यह कांड का अंजाम दिया था उसने कहा था कि चुनाव फंस रहा है तूम स्याही फेक दो मै तूम्हें बचा लूंगा।उधर इस मामले में एसओ अमित मिश्रा का कहना है कि इस मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की करवाई की गई है।पुलिस जांच कर रही है।
बताते चलें कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान रविवार को कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल के बाद वापस दूसरे कार्यक्रम को जा रहे थे। अभी वह अदरी चट्टी पर पहुंचे थे कि वहां पहले से भाजपा कार्यकर्ता जो कि उनके स्वागत खड़े थे। उनको देखकर दारा सिंह चौहान गाड़ी से उतरकर स्वागत ही करा रहे थे कि तभी एक युवक ने उनके ऊपर काली स्याही फेंक दिया। एकाएक हुई इस कृत्य से अफरा तफरी का माहाैल हो गया। वहीं इस मामले को लेकर सियासी पारा काफी चढ़ गया, जहां इस मामले में भाजपा प्रत्याशी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि उनके इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं ने यह कृत्य करने का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले में सपा प्रत्याशी ने आरोप को बेबुनियाद बताया था।बोले थे कि हार के डर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बौखला गए हैं। कहा कि 40 साल के अपने राजनीतिक कैरियर में मैंने किसी को तुम तक नहीं बोला। फिर मैं ऐसी किसी घटना को कैसे अंजाम दिला सकता हूं।
