भारत और समोआ के बीच पहली विदेश कार्यालय परामर्श- एफ ओ सी बैठक कल आपिया में हुई। विदेश मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र के सचिव सौरभ कुमार और विदेश मंत्रालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा समोआ व्यापार मंत्रालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री पेसेता नोमिया सिमी ने इस बैठक की सह अध्यक्षता की।
दोनों पक्षों ने स्वास्थ्य, सूचना और दूरसंचार प्रौद्योगिकी, शिक्षा, लघु तथा मध्यम उद्यम और क्षमता वर्धन जैसे क्षेत्रों में विकास साझेदारी सहित द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों पक्षों ने हिंद प्रशांत द्वीप सहयोग मंच-3 शिखर सम्मेलन तथा क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों और प्रशांत द्वीप मंच फ्रेमवर्क, राष्ट्रमंडल तथा संयुक्त राष्ट्र पर अनुवर्ती चर्चा भी की। समोआ अगले वर्ष 21 अक्टूबर को अगले राष्ट्रमंडल प्रमुखों की सरकारी बैठक – सी एच ओ जी एम की मेजबानी करेगा।
