बलौदाबाजार, 24 अगस्त। प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2024 के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आंनलाइन नामांकन/आवेदन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट अवार्डस डॉट जीओव्ही डॉट इन पर जाकर 31 अगस्त 2023 तक कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के सूचना पटल में निर्देश का अवलोकन किया जा सकता है ।
