भारतीय नौसेना के आई.एन.एस. विशाखापत्तनम ने समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए हाल ही में कुवैत की सफल यात्रा संपन्न की। यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेना के बीच सहयोग बढ़ाना है। यात्रा के दौरान, आई.एन.एस. विशाखापत्तनम और कुवैत नौसेना के बीच समुद्री संचालन के विभिन्न क्षेत्रों पर बातचीत हुई। आई.एन.एस. विशाखापत्तनम 19 अगस्त, 2023 को कुवैत के अल-शुवैख बंदरगाह पहुंचा। कुवैती नौसेना के प्रशिक्षण प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अल-ओरैफ़ी ने आई.एन.एस. विशाखापत्तनम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कुवैत यात्रा से पहले, आई.एन.एस. विशाखापत्तनम ने बहरीन साम्राज्य और संयुक्त अरब अमीरात का भी दौरा किया।
