ठाणे, एजेंसी। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक नाइजीरियाई नागरिक को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का मेफेड्रोन ड्रग जब्त किया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात कोपर खैराने से गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने चालाकी से पकड़ा
पुलिस अधिकारी ने कहा,
“एक गुप्त सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने कोपर खैराने में एक पार्किंग स्थल पर जाल बिछाया और रात 9 बजे आरोपी को दबोच लिया।”
100 ग्राम ड्रग मिला
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी की पहचान 31 वर्षीय नैनाचोर पॉल के रूप में हुई है, जिसके पास 100 ग्राम ड्रग पाया गया। इसके बाद, उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया।
