उत्तरप्रदेश : सपा और विपक्षी समावेशी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए घोसी की सीट अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। उसके नेता हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि यह चुनाव उनके पक्ष में रहे, ताकि इसके जरिये पूरे देश में गठबंधन की सफलता का संदेश दिया जा सके। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 अगस्त को चुनाव प्रचार के लिए घोसी जाएंगे। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत सभी प्रमुख दिग्गज नेता वहां पहले से ही डेरा जमाए हैं।
सपा और विपक्षी समावेशी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए घोसी की सीट अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। उसके नेता हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि यह चुनाव उनके पक्ष में रहे, ताकि इसके जरिये पूरे देश में गठबंधन की सफलता का संदेश दिया जा सके। यही वजह है कि सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 अगस्त को चुनाव प्रचार के लिए घोसी जाएंगे। सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और महासचिव शिवपाल सिंह यादव समेत सभी प्रमुख दिग्गज नेता वहां पहले से ही डेरा जमाए हैं।
अखिलेश करेंगे सभा, कहेंगे कि बिना डरे करें मतदान
पार्टी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव मंगलवार को घोसी पहुंचकर सभा करेंगे। सपा लगातार कह रही है कि उनके समर्थक मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन की मदद से बूथ तक आने से रोका जाता है। इसलिए अखिलेश घोसी की धरती से आह्वान करेंगे कि बिना डरे मतदान करें। अगर कहीं कोई रोके तो तत्काल सूचना दें, ताकि ‘इंडिया’ के नेता हर फोरम पर इस मुद्दे को तत्काल उठा सकें। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं में भी जोश भरेंगे कि यह सिर्फ एक सीट का उपचुनाव नहीं है, बल्कि इसका संदेश लोकसभा चुनाव के लिहाज से भी दूर तक जाएगा।
