नई दिल्ली, 04 सितंबर । राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, संसद सदस्यों और पूर्व संसद सदस्यों ने सोमवार को दादाभाई नौरोजी को उनकी जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पुष्पांजलि अर्पित की।
लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी दादाभाई नौरोजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दादाभाई नौरोजी को ”भारत के ग्रैंड ओल्ड मैन” के नाम से भी जाना जाता है । वह हाउस ऑफ कॉमन्स (1892) के लिए चुने गए पहले ब्रिटिश भारतीय सांसद थे और ड्रेन ऑफ वेल्थ” सिद्धांत के लिए उनकी व्यापक रूप से सराहना की जाती है । वह उन अग्रणी नेताओं में से एक थे जिन्होंने सबसे पहले भारत की आज़ादी का समर्थन किया था ।
दादाभाई नौरोजी के चित्र का अनावरण तत्कालीन लोक सभा अध्यक्ष, जी.वी. मावलंकर द्वारा 13 मार्च 1954 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में किया गया था।
