नई दिल्ली, । अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत एक ओर जहां दिल्ली में संगठन को मजबूत करने की कमान वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली को सौंपी है वहीं दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए एआइसीसी समन्वयकों की घोषणा भी कर दी गई है
अगले 15 दिनों के अंदर पेश करें अपनी रिपोर्ट
इन सभी समन्वयकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वो राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के पुनर्गठन में मदद करें और अगले 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट पेश करें। इन सभी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से तीन-तीन पर्यवेक्षक भी बनाए हैं। इन सभी के सामंजस्य के लिए राजेश गर्ग और तरुण त्यागी को नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस पार्टी ने जिन चेहरों को समन्वयक बनाया है, उनमें चांदनी चौक लोस सीट पर राहुल रिचार्या को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तीन नेताओं विजय लोचव, अजित सिंह, बेगराज को बतौर पर्यवेक्षक लगाया गया है।
दक्षिणी दिल्ली सीट के लिए गुलाम हुसैन खलक को समन्वयक बनाया गया है, इनके साथ हाउन युसूफ, सुरेन्द्र कुमार व नीतू वर्मा सोइन, उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट के लिए सन्नी मलिक और उनके साथ पर्यवेक्षक के रूप में नसीब सिंह, दर्शन राम कुमार, पीएस बावा को लगाया है।
उत्तर पूर्वी दिल्ली के लिए चिमन भाई विन्जुडा और उनके साथ डा नरेन्द्र नाथ, रोमेश सब्बरवाल व सुषमा यादव को लगाया गया है। नई दिल्ली लोकसभा सीट के लिए हकूबा जाडेजा और उनके साथ हरी शंकर गुप्ता, वीर सिंह धींगान व राजेश कौशिक, पूर्वी दिल्ली के लिए संजीव शर्मा और उनके साथ चौधरी मतीन अहमद, जीतेन्द्र बघेल व जय किशन चौधरी तथा पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए उमा शंकर पांडे और उनके साथ कमल कांत शर्मा, नरेश कुमार एवं रीतू सिंह चौहान को लगाया गया है।
मल्लिकार्जुन खरगे से मिले लवली
प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने सोकमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और उन्हें संगठन की ताजा स्थिति से अवगत कराया। लवली ने उन्हें विश्वास दिलाया कि दिल्ली में हम संगठन को मजबूत बनाएंगे तथा नई उर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे।
