मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र की सियासत और गरमाती दिख रही है। बीजेपी-शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कुनबी को प्रमाणपत्र देने की बात का जीआर में उल्लेख किया है। तो वहीं अब बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे ने इसकी आलाेचना की है। पंकजा मुंडे की शिव शक्ति परिक्रमा यात्रा को एक तरफ जहां जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, तो पंकजा मुंडे ने मराठा आरक्षण पर बयान देकर बीजेपी की मुश्किल बढ़ा दी है। मुंडे ने कहा है कि मराठा समुदाय ने ओबीसी से आरक्षण की मांग नहीं की थी। उन्होंने सिर्फ आरक्षण की मांग की। सभी लोग मराठा समुदाय के वंचित समुदाय को आरक्षण देने पर सहमत हुए। हमारी स्थिति स्पष्ट है। मराठा आरक्षण का समर्थन किया जाता है, लेकिन मराठा समुदाय को ओबीसी से आरक्षण देना संवैधानिक रूप से सही नहीं है। उन्हें कुनबी प्रमाणपत्र देना ठीक नहीं है। वे इसे निश्चित वर्ग को दे सकते हैं। पंकजा मुंडे ने कहा कि उन्हें साफ सुथरा और ठोस आरक्षण दिया जाना चाहिए।
सोलापुर में पंकजा का बयान
पंकजा मुंडे का यह बयान मराठा प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद आया है। इसमें प्रदर्शनकारियों ने पंकजा मुंडे से अपनी मांगों का ब्योरा सौंपा था। ऐसा माना जा रहा है कि सोलापुर में पंकजा मुंडे द्वारा दिया गया बयान महाराष्ट्र की राजनीति में नए शोले भड़का सकता है। इससे राज्य सरकार का भी सिरदर्द और बढ़ सकता है। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता जालना में भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 11 वां दिन है। पंकजा मुंडे को जब यह बताया गया कि महाराष्ट्र सरकार ने कुनबी प्रमाणपत्र देने के लिए जीआर जारी किया गया है। इसके अलावा, क्या जीआर वास्तव में शुरू हुआ? मैं कक्षा में हूं। मैंने जीआर नहीं देखा है। पंकजा ने कहा, इसलिए मुझे इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
सीएम शिंदे का बढ़ेगा सिरदर्द
पंकजा मुंडे ने कहा कि आरक्षण का मांग करें, लेकिन संवैधानिक अधिकार के साथ विरोध करें, मुंडे ने कहा कि अपना जीवन त्यागने की जरूरत नहीं है। हम छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं। हमें उनकी नीतियों के अनुसार लड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट की बैठक के बाद ऐलान किया था कि मराठावाड़ा के ऐसे परिवारों को कुनबी का सर्टिफिकेट दिया जाएगा जिनके पास निजाम शासन के पढ़ाई और राजस्व के दस्तावेज हैं।
समर्थन से उत्साहित हैं पंकजा
बीजेपी में काफी समय से साइड लाइन चल रही पंकजा मुंडे की शिव शक्ति परिक्रमा यात्रा को काफी अच्छा समर्थन मिल रहा है। उनका गांव-गांव उनका जोरदार स्वागत हो रहा है।कई जगह पर उनके ऊपर पुष्पा वर्षा भी की गई। पंकजा अपने अंदाज में लोगों से संवाद भी स्थापित कर रही हैं। पंकजा मुंडे की इस यात्रा को एक तरह का शक्ति प्रदर्शन ही माना जा रहा है। पंकजा मुंडे ने एक बयान में कहा कि मैं बीजेपी में अलग थलग नहीं हूं। मुझे लोगों का समर्थन हासिल है।
