प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल-सऊद के साथ बैठक करेंगे। क्राउन प्रिंस नौ सितंबर से भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। आज सुबह सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। बैठक के बाद भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक के मिनट्स पर हस्ताक्षर होंगे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद 18वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे।
