रायपुर (वीएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रभारी को बदल दिया है। पार्टी ने अब कुमारी शैलजा को जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी दी है।
इससे पहले ये जिम्मेदारी पीएल पुनिया के पास थी। पार्टी ने इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान के प्रभारी भी बदल दिए है।
