अचार प्राय: प्रतिदिन उपयोग में आने वाला परीक्षित पदार्थ हैं। इसमें नमक की संतुलित मात्रा, हवा से बचाव व कुछ सब्जियों के अचार में एसिटिक एसिड का काम करता है। आम, नींबू, आंवला के अचार में नमक ही परिरक्षक होता है। याद रहे अचार में तेल ऊपर तक हो ताकि हवा अंदर प्रवेश न कर सके। आज जानते है नींबू का खट्टा मीठा अचार बनाने की विधि:
सामग्री- 1 किलो. नींबू के टुकड़े ,1 किलो. शक्कर, 100 ग्रा. नमक, 20 ग्रा. लाल मिर्च पावडर, 20 ग्रा. भुनी पिसी अजवाइन, 20 ग्रा. जीरा पावडर
विधि- नींबू व नमक मिलाकर 2-3 दिन धुप में रखें। शक्कर मिलाकर 5-6 दिन धुप में रखें। चासनी बन जाने के बाद पिसी अजवाइन व जीरा पावडर लाल मिर्च अच्छे से मिलाकर जार में भर लें।
