नई दिल्ली: G20 शिखर सम्मेलन ) की कामयाबी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान सामने आया है. वित्त मंत्री मे NDTV को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि G20 सम्मेलन में हर मुद्दे पर खुलकर विस्तार से पर चर्चा की गई थी. भारतीय दल सभी मुद्दे को बेहतर तरीके से पेश कर पाया. जिसकी वजह से भारत सभी मुद्दों पर सहमति बनाने में कामयाब रहा. दिल्ली घोषणा पत्र पर सहमति का पहले दिन ऐलान कर दिया गया.
वित्त मंत्री ने कहा कि G20 के सदस्य देशों ने हमपर भरोसा जताया. सभी देशों ने मिलकर हमारा सहयोग किया. वहीं, भारतीय दलों ने अच्छा काम किया है. इसके वित्त मंत्री ने कहा कि आगे भारत विकास की जरूरत समझता है.
उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में भारत की नई पहचान बनी है. MSME के लिए डिजिटल तकनीक फायदेमंद है.
