उत्तरप्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं। किसी भी दशा में विलंब न हो। किसी भी कीमत पर गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।
दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने वेटरनरी कॉलेज की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखें। जीडीए में संचालित योजनाओं के प्रगति की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परियोजनाओं को समय से पूरा कराएं।
बिजली कनेक्शन प्रकरण : मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने से मचा हड़कंप
बिजली कनेक्शन देने में रुपये लेने के मामले का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। इसका असर रहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने आनन-फानन देर शाम तक ही कार्रवाई करते हुए तीनों अभियंताओं को निलंबित कर दिया। पॉवर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आशीष कुमार गोयल ने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजा था। पूरे मामले को लेकर निर्देशित किया था कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई हो कि एक उदाहरण बने।
