मुंबई (वीएनएस)। शेयर बाजारों पर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति का असर दिख रहा है. केन्द्रीय बैंक के नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों टूट गए. स्टॉक मार्केट में गिरावट का रुख देखा जा रहा है.
मौद्रिक नीति आने के बाद शेयर बाजार में सुबह 10 बजकर 45 मिनट के बाद से गिरावट जारी है. मात्र 10 मिनट के अंदर ही जहां सेंसेक्स में 200 अंक तक की, तो निफ्टी में 60 अंक से ज्यादा की नरमी देखी गई है. जानें क्या है बाजार का रुख…
Sensex-Nifty का टूटना जारी
आरबीआई की मौद्रिक नीति उम्मीद के अनुरूप रही. पर शेयर बाजार ने इसका स्वागत नहीं किया. बाजार का टूटना जारी हुआ और सेंसेक्स 10 बजकर 55 मिनट पर 201 अंक तक गिर गया. सुबह 11 बजे ये 205.46 अंक की गिरावट के साथ 62,420.90 अंक पर कारोबार कर रहा था.
इसी तरह एनएसई निफ्टी में भी गिरावट देखी गई. ये सुबह 11 बजे 74.55 अंक की नरमी के साथ 18,568.20 अंक पर कारोबार कर रहा था. अगर बीते कारोबारी दिन के आंकड़े देखें तो बीएसई सेंसेक्स 62,626.36 अंक पर और एनएसई निफ्टी 18,642.75 अंक पर बंद हुआ था.
