नई दिल्ली/ जयपुर, 22 सितंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ शनिवार को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर आएंगे।
इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति राजस्थान के दूदू जिले में संत शिरोमणि धन्ना भगत जन्मस्थली नोखा नाड़ी चौरू जायेंगे और मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना करेगें। वह भाद्र पद शुक्ल अष्टमी माह मेला महोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
