प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सवेरे नई दिल्ली में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन का उद्धाटन करेंगे। इस सम्मेलन का विषय है न्याय प्रणाली को प्रभावी बनाना। सम्मेलन का आयोजन पहली बार भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के कानूनी पहलुओं पर सार्थक संवाद का मंच प्रदान करना है। इसका उद्देश्य कानून मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और आपसी समझबूझ मजबूत करना है। सम्मेलन के दौरान उभरते कानूनी रूझानों, अंतरराष्ट्रीय मुकदमों की चुनौती, विधिक प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण कानून जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
