केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आज तमिलनाडु का दौरा करेंगे। श्री ठाकुर कोयंबटूर के पीएसजी कॉलेज में एक संगोष्ठी में शामिल होंगे। श्री ठाकुर कुनियामुथुर में श्री कृष्णा कॉलेज में एक खेल स्टेडियम का भी उद्घाटन करेंगे। बाद में श्री अनुराग ठाकुर वेल्लियांगिरी में ईशा फाउंडेशन में ग्रामोत्सवम में भाग लेंगे। समारोह के दौरान वह खेल महोत्सव के विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
