प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चयनित युवाओं को करीब 51 हजार नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उन्हें संबोधित भी करेंगे। रोजगार मेला देश भर में 46 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें डाक विभाग, परमाणु ऊर्जा, राजस्व, उच्च शिक्षा और रक्षा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के चयनित कर्मचारी शामिल होंगे।
रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता की दिशा में रोजगार मेला एक पहल है।
