केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात में अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में एक हजार छह सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। गृहमंत्री गांधीनगर के पालाज में राष्ट्रीय फार्मास्यूटिक्ल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान का भी उद्घाटन करेंगे।
