राजौरी, 02 अक्टूबर । राजौरी जिले के कालाकोट में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।
जिले के कालाकोट के तत्तापानी क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बलों ने ड्रोन के माध्यम से तीन संदिग्धों को घूमते हुए देखा। इसके तुरंत बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों को पास आते देखकर क्षेत्र में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान कालाकोट के खड़गाला से तत्तापानी जाने वाली सड़क मार्ग को बंद कर यातायात को फिलहाल रोक दिया गया है। सुरक्षाबलों ने आसपास के लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
