श्रीनगर, 10 अक्टूबर। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर कुछ व्यापारिक समूहों से संबंधित आयकर के छापे जारी हैं। छापेमारी के दौरान नकदी, संपत्ति निवेश के सबूत और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि यह छापेमारी श्रीनगर, सोपोर, सोनमर्ग, ख्रीव, बडगाम, हुमहामा, लाल मंडी और हैदरपोरा में की जा रही है। उन्होंने कहा कि एआरसीओ ग्रुप के कारोबार से संबंधित छापेमारी कल से इन ठिकानों पर की जा रही है।
उन्होंने कहा कि चल रही छापेमारी के दौरान नकदी, संपत्ति निवेश के सबूत और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हैदरपोरा में शाह अनवर कॉलोनी में छापेमारी के दौरान लगभग दो करोड़ नकद भी बरामद किए गए।
