न्यूजक्लिक मामले में दिल्ली पुलिस के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की एंट्री हो गई है। न्यूजक्लिक मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने न्यूजक्लिक के खिलाफ FCRA के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सहित कई अन्य लोकेशन में न्यूजक्लिक के दो ठिकानों पर सीबीआई के तफ्तीशकर्ताओं द्वारा कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूज क्लिक के खिलाफ कई संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
