सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को आज उनकी जयंती पर याद किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री ठाकुर ने कहा कि राजमाता ने अपना जीवन जनसेवा और लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
उन्होंने कहा कि समाज के साथ-साथ पार्टी को मजबूत करने में विजया राजे सिंधिया का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
