महाराष्ट्र के नागपुर में खुदाई के दौरान एक देवी की मूर्ति मिली है। देवी की इस मूर्ति के दर्शन को लेकर बड़ी संख्या में लोगों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। नवरात्रि से ठीक पहले हुए चमत्कार से लोग कौतूहल में हैं। जिस जगह पर देवी की मूर्ति मिली है उस जगह पर मंदिर बनाने की कवायद जोर पकड़ रही है। मूर्ति की तुलना मां जगदंबा से की जा रही है। ऐसे में लोग एक बार नवरात्र से पहले मिली मां की मूर्ति की पूजा को आतुर हैं।