बीजापुर (वीएनएस)। जिला प्रशासन की ओर से जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद के अतंर्गत तीन मत्स्य निरीक्षक के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। जिसके लिए पात्र व इच्छुक उम्मीदवार 5 जनवरी 2023 तक शाम 5:30 बजे तक शैक्षणिक प्रमाण पत्र व आवश्यक दस्तावेजों के कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन जिला बीजापुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, आवेदन पत्र, वेतन सहित विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।
