मुंगेली : श्री धन्वतंरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सस्ती दवा होने से जिले के 34 हजार लोगों की 53 लाख की हुई बचत
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के आम नागरिकों को बाजार में मिलने वाली महंगी दवाईयों से राहत दिलाने के लिए नगरीय निकायों में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है, जहां सस्ती दर पर मिल रही गुणवत्तापूर्ण दवाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
कवर्धा : कबीरधाम जिले के 19 समिति अंर्तगत हाट बाजार में होगी कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी
राज्य में कोदो, कुटकी और रागी की खेती को लेकर किसानों का रूझान बहुत तेजी से बढ़ा है। कबीरधाम जिले के किसान अब कोदो, कुटकी और रागी बड़ी मात्रा में उत्पादन कर समर्थन मूल्य में विक्रय कर रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पहल से समर्थन मूल्य में कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी से किसानों को लाभ हो रहा है।
कांकेर : इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मंडावी निर्वाचित घोषित
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के उप निर्वाचन में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी सावित्री मंडावी निर्वाचित घोषित हुई हैं। उन्हें 65 हजार 479 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को 44 हजार 308 मत प्राप्त हुए।
जांजगीर-चांपा : अनुशासन, जनसेवा के साथ व्यक्तित्व विकास में एनएसएस का अहम योगदान : कलेक्टर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज ठाकुर छेदीलाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर की ओर से आयोजित मनका दाई मंदिर परिसर खोखरा में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक चल रहे सात दिवसीय छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर ने शिविर में मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया।
जांजगीर चांपा : कलेक्टर ने नवागढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र, गौठान, जल जीवन मिशन और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज नवागढ़ विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र, गौठान, जल जीवन मिशन के कार्य और तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के तहत नवागढ़ में स्वामी आत्मानंद विद्यालय और खेल मैदान के लिए किया स्थल का निरीक्षण किया।
धमतरी : अमानक बैच की कीटनाशक दवाओं का विक्रय व भंडारण पर लगाया गया प्रतिबंध
अमानक बैच की कीटनाशक दवा का जिले में विक्रय व भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। अनुज्ञापन अधिकारी, पौध संरक्षण व उप संचालक कृषि से मिली जानकारी के मुताबिक मेसर्स डीपीएस क्रॉप साईंस प्रायवेट लिमिटेड कंपनी की बैच क्रमांक डीपीएस-1201 की कीटनाशक दवा क्लोरपायरीफॉस 50 प्रतिशत, साइपरमेथरिन पांच प्रतिशत ईसी का नमूना गट्टासिल्ली स्थित किसान समाधान कृषि केन्द्र से लिया गया।
जशपुरनगर : प्रोजेक्ट उन्नति लक्ष्य प्राप्ति में जशपुर जिला पूरे प्रदेश में अव्वल
कलेक्टर रवि मित्तल के मार्गदर्शन व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देशन में एनआरएलएम/मनरेगा के प्रयासों से भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रोजेक्ट उन्नति के तहत् प्रशिक्षण पूर्ण कर जशपुर जिला ने पूरे प्रदेश में लक्ष्य प्राप्ति में अव्वल स्थान हासिल किया है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : दृष्टि बाधित 7वीं कक्षा की छात्रा क्रांति बैगा फर्राटे से बोलना सीख गई अंग्रेजी
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की विशेष पहल पर ऐसे दिव्यांग बच्चे जो विशेष योग्यता रखते है। उनके लिए समावेशी शिक्षा के तहत एक कदम और फाउंडेशन के सहयोग से जिले के चिन्हित 8 दृष्टिबाधित बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।
सूरजपुर : संसदीय सचिव राजवाड़े ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ व भुमिपूजन
संसदीय सचिव छ.ग. शासन व क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े की ओर से अपने बिहारपुर प्रवास के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ एवं भुमिपूजन किया गया। बिहारपुर प्रवास के दौरान संसदीय सचिव राजवाड़े की ओर से शा.उ.मा.वि. मोहरसोप व शा. हाई स्कूल ठाढ़पाथर मे सरस्वती सायकिल योजना के तहत छात्रों को सायकिल वितरण किया गया।
सूरजपुर : अवैध परिवहन के खिलाफ विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई
कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देश पर खनिज विभाग की ओर से बनाये गये दल व खनिज अमला तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स की ओर से जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन व परिवहन करने वाले अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध सतत् जांच व कार्यवाही की जा रही है।
दंतेवाड़ा : कलेक्टर ने किया पशु चिकित्सालय का निरीक्षण
कलेक्टर विनीत नंदनवार ने पशुधन विकास विभाग जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पूरे परिसर का अवलोकन कर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पशुओं के इलाज के लिए आवश्यक दवाइयां, मशीनें और अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।
दंतेवाड़ा : जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत बालूद का आकस्मिक निरीक्षण
जिला पंचायत सीईओ ललितादित्य नीलम ने ग्राम पंचायत बालूद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की ओर से बनाये जा रहे सेनेटरी नैपकिन उत्पादित यूनिट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मशीन की आंशिक खराबी को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश उपस्थित एनआरएलएम के कर्मचारियों को दिए।
कोरिया : जिले के गौठानों में आयोजित किए जा रहे पशु चिकित्सा शिविर, लगातार रहेंगे जारी
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले के समस्त गौठानो में पशु चिकित्सा विभाग की ओर से पशुधन के विशेष उपचार के लिए पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में चिकित्सकों की टीम की ओर से पशुओं की नि:शुल्क जांच व उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी दी जा रहीं हैं। बड़ी संख्या में पशुपालक पहुंचकर पशुओं का इलाज करवा रहे हैं।
