प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हॉगझाउ में चल रहे एशियाई पैरा गेम्स में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह शानदार प्रदर्शन कडी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता और दृढ निश्चय से यह संभव हो पाया।
