रायपुर (वीएनएस)। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राहुल गांधी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने दोनों राज्यों के नतीजे को विनम्रता से स्वीकार किया है।
राहुल गांधी ने गुजरात की जनता से कहा कि, “हम पुनर्गठन कर, कड़ी मेहनत करेंगे और देश के आदर्शों और प्रदेशवासियों के हक़ की लड़ाई जारी रखेंगे।
वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता को फिर से आश्वासन दिया कि वो जनता के किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई दी और हिमाचल की जनता को ‘दिल से धन्यवाद’ दिया।
कांग्रेस गुजरात में 12 सीटों पर जीत समेत कुल 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश के 68 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने अब तक 39 सीटें जीत ली हैं और एक सीट पर आगे चल रही है. जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी (18 पर जीत के साथ) कुल 25 सीटों पर ही आगे है।
