अहमदाबाद (वीएनएस)। गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात में नई सरकार का गठन हुआ। भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली है। भूपेंद्र पटेल के साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।
ये विधायक भी बने मंत्री
कुबेरभाई डिंडोर, राघवजी पटेल, भानुबेन बाबरिया, कुंवरजी बावलिया, हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।
