इंजीनियरिंग डिग्री, एमए से लेकर 9वीं पास तक बने मंत्री
अहमदाबाद,। भूपेन्द्र पटेल मंत्रिमंडल ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल के 16 साथियों के साथ शपथ ग्रहण कर ली। मुख्यमंत्री पटेल ने राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में अपनी मंत्रिमंडल में आठ कैबिनेट, दो राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और छह राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। भूपेन्द्र पटेल ने अपने मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश की है। उनके मंत्रिमंडल में चार पाटीदार, तीन कोली पटेल व तीन ओबीसी को जगह दी गई है।
भूपेन्द्र पटेल के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों का औसत उम्र 57 हैं, वहीं इसमें सबसे अधिक शिक्षित मंत्री कुबेर डिंडोर हैं, इन्होंने डॉक्टरेट की है। वहीं इसमें सबसे कम पढ़े-लिखे राज्य के राज्य मंत्री हर्ष संघवी हैं। वे कक्षा 9वीं पास हैं। सरकार के चार मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। मंत्रिमंडल के गठन में जाति और क्षेत्र को भी साधने की कोशिश की गई है। इसमें सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात से पांच-पांच सदस्यों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है, वहीं उत्तर गुजरात से तीन और मध्य गुजरात से चार विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। इसके अलावा जाति देखी जाए तो सर्वाधिक महत्व मुख्यमंत्री समेत चार पाटीदारों को स्थान मिला है। इसके बाद तीन कोली, तीन ओबीसी, दो अनुसूचित जनजाति, एक अनुसूचित जाति, एक जैन और एक ब्राह्मण को प्रतिनिधित्व मिला है।
राज्य के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों की उम्र, जाति, संपत्ति और उनकी शिक्षा का विवरण इस प्रकार है।
मुख्यमंत्री:- भूपेन्द्र पटेल, उम्र 60, जाति पाटीदार, संपत्ति 8.22 करोड़, पढ़ाई- डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग
कैबिनेट मंत्री:-
ऋषिकेश पटेल, उम्र 61, जाति पाटीदार, संपत्ति 15.73 करोड़, पढ़ाई-डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग, क्रिमिनल केस- एक
राघवजी पटेल:- उम्र 60, जाति पाटीदार, सम्पत्ति 3.99 करोड़, पढ़ाई- एलएलबी, क्रिमिनल केस- एक
कनू देसाई:- उम्र 71, जाति ब्राह्मण, पढ़ाई- एलएलबी, क्रिमिनल केस- एक भी नहीं।
कुबेर डिंडोर:- उम्र 51, जाति आदिवासी, संम्पत्ति 2.26 करोड़, पढ़ाई- पीएचडी, क्रिमिनल केस- एक भी नहीं।
बलवंतसिंह राजपूत:- उम्र 61, जाति क्षत्रिय, सम्पत्ति 372 करोड़, पढ़ाई- स्नातक, क्रिमिनल केस- एक भी नहीं।
कुंवरजी बावलिया:- उम्र 67, जाति कोली पटेल, सम्पत्ति 2.44 करोड़, पढ़ाई- स्नातक (विज्ञान), बीएड, क्रिमिनक केस- एक भी नहीं।
मुलू बेरा:- उम्र 57, जाति आहीर, सम्पत्ति 5.93 करोड़, पढ़ाई- 10वीं पास, क्रिमिनल केस- एक भी नहीं।
भानुबेन बाबरिया:- उम्र 47, जाति अनुसूचित जाति, सम्पत्ति 2.79 करोड़, पढ़ाई- स्नातक, क्रिमिनल केस एक भी नहीं।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
हर्ष संघवी:- उम्र 37, जाति जैन, सम्पत्ति 17.42 करोड़, पढ़ाई 9वीं पास, क्रिमिनल केस- एक।
जगदीश पंचाल:- उम्र 49, जाति ओबीसी, सम्पत्ति 29 करोड़, पढ़ाई- 12वीं पास, क्रिमिनल केस एक भी नहीं।
राज्य मंत्री
प्रफुल पानसेरिया:- उम्र 51, जाति पाटीदार, संपत्ति 19.69 करोड़, पढ़ाई- एमए, क्रिमिनल केस- एक भी नहीं।
मुकेश पटेल:- उम्र 52, जाति कोली पटेल, सम्पत्ति 4.91 करोड़, पढ़ाई- 12वीं पास, क्रिमिनल केस एक भी नहीं।
भीखूसिंह परमार:- उम्र 67, जाति क्षत्रिय, सम्पत्ति 4.43 करोड़, पढाई 10वीं पास, क्रिमिनल केस एक भी नहीं।
कुंवरजी हलपति:- उम्र 55, जाति अनुसूचित जनजाति, सम्पत्ति 1.7 करोड़, पढाई स्नातक, क्रिमिनल केस एक भी नहीं।
बचु खाबड:- उम्र 67, जाति आदिवासी, सम्पत्ति 92.85 लाख, पढाई 10वीं पास, क्रिमिनल केस एक भी नहीं।
परसोत्तम सोलंकी:- उम्र 61, जाति कोली पटेल, सम्पत्ति 53.52 करोड़, पढाई डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, क्रिमिनल केस 3
