राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 प्रदान करेंगी। वे दिव्यांगजनों की उपलब्धियों और उनके सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा।
