दुर्ग (वीएनएस)। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा समाविष्ट क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय संवीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला 16 दिसंबर को सुबहर 10 बजे से होटल सेंट्रल पार्क सुपेला भिलाई में प्रारंभ होगी। 9:30 से 10:30 तक दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन सत्र होगा तथा 10र:30 से तकनीकी सत्र शुरू किया जाएगा, जिसमें कंप्यूटर स्क्रुटनी प्रोग्राम एवं पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के सत्र होंगे। 6 बजे फीडबैक सत्र के साथ कार्यशाला समाप्त होगी।
