चंडीगढ़ । पुणे में खेले जा रहे विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन गुजरात ने चंडीगढ़ के खिलाफ 58 रनों की बढ़त प्राप्त कर ली है जबकि उनके पांच खिलाड़ी आउट होने शेष हैं। इससे पूर्व चंडीगढ़ की टीम अपने ओवरनाईट स्कोर 210/6 में मात्र 34 रन ही जोड़ सकी और 244 पर ढेर हो गई। इहित सलारिया ने सर्वाधिक 137 रन बनाये। जवाब में गुजरात ने नाबाद सुर्देश भट्ट (115) और पटेल कुश (71) के दम पर 302/5 के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। चंडीगढ़ के अंकन लटका (3/64) ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाये।
