नई दिल्ली, 13 दिसंबर। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख डॉ. एन के अरोड़ा ने कहा कि जल्द ही राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में सर्वाइकल कैंसर एचपीवी वैक्सीन को शामिल किया जाएगा। मंगलवार को उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर एचपीवी वैक्सीन से ठीक हो सकता है। उम्मीद है कि भारत जल्द ही एक राष्ट्रीय कार्यक्रम में 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए एचपीवी वैक्सीन प्रदान करने में सक्षम होगा।
डॉ. एन के अरोड़ा ने कहा कि 35 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं को सर्वाइकल रोग के लिए स्क्रीनिंग करना चाहिए है क्योंकि यह महत्वपूर्ण है। स्क्रीनिंग को मिशन के रूप में लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में सर्वाइकल कैंसर के लगभग 80,000 मामले सालाना आते हैं। इससे हर साल सबसे ज्यादा मौते होती हैं।
जीका वायरस के वैक्सीन पर डॉ. एन के अरोड़ा ने बताया कि जीका वायरस के वैक्सीन बनाने का काम किया जा रहा है। इस टीके के निर्माण को देश में ही विकसित करने की कवायद की जा रही है।
