मुंबई, 24 दिसंबर । विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने नागपुर जिला बैंक घोटाले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री सुनील केदार की सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह कार्रवाई कोर्ट की ओर से सुनील केदार को 5 साल की सजा सुनाए जाने के बाद की है।
दरअसल, 22 दिसंबर को कोर्ट ने नागपुर जिला बैंक घोटाला मामले में पूर्व मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक सुनील केदार को 5 साल की कैद और 12.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके बाद पुलिस की ओर से विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को कोर्ट के निर्णय की जानकारी दी गई। इसी जानकारी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सुनील केदार की विधानसभा से सदस्यता रद्द करने का फैसला लिया है।
