प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अयोध्या में पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इस स्टेशन का नाम अयोध्या धाम जंक्शन रखा गया है। श्री मोदी कल नई अमृत भारत रेलगाड़ियों और वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री का कई अन्य रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करने का भी कार्यक्रम है।
दोपहर में प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 15 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इन योजनाओं में अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 11 हजार एक सौ करोड़ रुपये की परियोजनाएं और उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4 हजार 6 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।
