रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ करने एडिशनल एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है।
रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल की टीम में सीएसपी कल्पना वर्मा और उद्यन बेहार, डीएसपी ज्योत्सना चौधरी और दिनेश सिन्हा इसके साथ ही 4 इंसपेक्टर सोनल ग्वाला, गिरीश तिवारी, गौरव तिवारी और संजीव मिश्रा शामिल है। इस टीम का नेतृत्व एएसपी कीर्तन राठौर करेंगे।
