राजनांदगांव : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में कारगर
शासन की मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सुदूर वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में कारगर साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य के घर के समीप जाकर उन्हें नि:शुल्क चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं।
बेमेतरा : राजीव गांधी किसान न्याय योजना व सुगंधित धान से खुशहाल हुए किसान
बेमेतरा के अंतिम छोर पर शिवनाथ नदी के किनारे विख. नवागढ़ के ग्राम अमलडिहा के गेंदराम वर्मा पिता गंगाराम वर्मा एक शिक्षित कृषक है। उनके पास लगभग 4 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमे वे सामान्य धान की खेती किया करते थे, परंतु इस वर्ष खरीफ 2022 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के सलाह से सेवा सहकारी समिति नारायणपुर से सुगंधित धान छ.ग. देवभोग किस्म की खेती करने का निश्चय किया।
कांकेर : कौशल विकास प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जल जीवन मिशन कांकेर अंतर्गत पंप ऑपरेटर, प्लंबर व हेल्पर का कौशल विकास प्रशिक्षण लेने प्रथम अरोरा शिक्षण केंद्र कुरूद में प्रशिक्षण लेने वाले कांकेर जिले के 44 प्रशिक्षणार्थियों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कांकेर के कार्यपालन अभियंता एस. आर नेताम की ओर से व जिला नोडल अधिकारी नवीन कुमार साहू की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण स्थल के लिए रवाना किया गया।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : शहीद वीर नारायण सिंह ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया : विधायक
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रम आज संभाग स्तरीय आदिवासी लोककला महोत्सव के साथ हुआ। जिला प्रशासन के सहयोग से सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग की ओर से जिम्नास्टिक हॉल गुरूकुल पेंड्रारोड में आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. के.के. ध्रव थे।
अम्बिकापुर : छात्राओं को स्कूल आने-जाने की सुविधा मिलने से पढ़ाई नहीं होगी बाधित : मंत्री भगत
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत बुधवार को सीतापुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 283 स्कूली छात्राओं को सायकल वितरण तथा 12 हितग्राहियों को राशन कार्ड तथा 1 हितग्राही को स्वेच्छानुदान का चेक वितरित किया।
बलरामपुर : डीपाडीह में नये विद्युत वितरण केन्द्र का संसदीय सचिव चिन्तामणी महाराज ने किया शुभारंभ
संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज ने विकासखंड शंकरगढ़ के डीपाडीह कला में नया विद्युत वितरण कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान अम्बिकापुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.पी. सिंह, अधीक्षण अभियंता आर.के. मिश्रा, राजेश लकड़ा, कार्यपालन अभियंता आर. नामदेव उपस्थित रहे।
दंतेवाड़ा : ढोलकल कृषि स्व-सहायता समूह को मिली ट्रेक्टर
जिले में कृषि विभाग की ओर से कृषि विभाग प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि विधायक देवती महेंद्र कर्मा की ओर से ढोलकाल कृषि स्व-सहायता समूह ग्राम मुंडेर को डोजर सह ट्रैक्टर व कल्टीवेटर प्लाऊ, ट्रॉली प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जशपुरनगर : आखों में अपने सपने लेकर, 32 बच्चे आई.आई.टी. मुम्बई से शैक्षणिक भ्रमण करके जशपुर लौटे
जिला प्रशासन के सार्थक प्रयास और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल की पहल से जिले के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व उनका बौद्धिक विकास करने और अच्छे शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से जिले के संकल्प शिक्षण संस्थान में अध्ययरत 32 छात्र-छात्राएं आईआईटी मुंबई 7 से 12 दिसंबर तक 06 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करके ऑखों में अपने सपने लेकर जशपुर लौटे।
कोण्डागांव : मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए बना संजीवनी
संवेदनशील राज्य सरकार की पहल पर शहरी स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए 1 नवंबर 2020 को मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत की गई। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयासरत है, कि समाज के हर वर्ग को मौलिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।
दंतेवाड़ा : टमाटर खेती की छाई हरियाली से महादेव के जीवन में आई खुशहाली
कहते हैं कि समय के साथ चीजें बदलती हैं। और नया रूप ले लेती हैं। ऐसे ही वर्तमान समय मे खेती करने का तरीका ही बदल गया है। किसान नई नई तकनीकों से फल-सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इन्हीं किसानों में शामिल ये सफलता की कहानी है महादेव जो कि ग्राम समलूर के निवासी हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : अवैध धान पर मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही जारी
कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देशन में जिले में धान खरीदी कार्यों में गड़बड़ी के संबंध में जांच एवं कार्यवाही की प्रक्रिया जारी है। मंडी सचिव व उडऩदस्ता टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में सारंगढ़, बरमकेला और भटगांव मंडी समिति के अंतर्गत 29 नवंबर से 9 दिसंबर तक कुल 16 प्रकरण बनाए जा चुके हैं। जिनमें 1570 कट्टा कुल 628 क्विंटल धान जप्त किया गया है।
कोरबा : पीएम किसान सम्मान निधि में लैंड सीडींग, आधार सीडींग और ई-केवायसी करवाना अनिवार्य
शासन की ओर से 17 अक्टूबर को पी.एम. किसान योजना के बारहवीं किश्त की राशि किसानों के बैंक खातें में हस्तांतरित किया गया है। जिसमें जिलें के लगभग एक लाख 34 हजार 666 हितग्राहियों का भौतिक सत्यापन उपरांत 12 वीं किश्त की राशि जारी कर दी गई है। पी.एम. किसान योजनांतर्गत जिलें में लगभग 17,061 कृषकों की ओर से ई-के.वाय.सी. अभी भी नहीं करवाया गया है
बेमेतरा : प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस
राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भर के विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ध्यान रहे इससे पहले आज दोपहर को प्रदेश के मुख्य सचिव ने अमिताभ जैन ने सभी कलेक्टर्स की वीसी के जरिए बैठक लेकर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
बिलासपुर : आत्मानंद स्कूलों में ग्रंथपाल व व्यायाम शिक्षकों की चयन सूची जारी
बिलासपुर जिले की 3 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में व्यायाम शिक्षक व ग्रंथपाल भर्ती के लिए चयन सूची जारी कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवार डीईओं कार्यालय में अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त कर सकतें हैं। मालूम हो कि इस पदों पर भरती के लिए 19 जुलाई 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था।
